चांपा- जांजगीर। अग्निवीर भर्ती के चौथे दिन छत्तीसगढ़ के 14 जिलों बस्तर, धमतरी, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, नारायणपुर, सुकमा, बलौदा बाजार, गरियाबंद, सूरजपुर, बलरामपुर, सरंगढ़, बिलाईगढ़ खैरागढ़ छुईखदान गंडई और मोहला मानपुर अंबागढ चौकी के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। कुल 1361 युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किए गए। जिसमें 1096 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 363 युवाओं ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की। सेना भर्ती कार्यालय से राधेश्याम ने बताया कि दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा।







