Home » राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीते पदक-जीएम ने किया सम्मान
कोरबा

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीते पदक-जीएम ने किया सम्मान

कोरबा.  एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत जिले के खिलाडिय़ों ने 37वें राष्ट्रीय खेल में कलरीपायट्ट खेल में पदक जीतकर कोरबा जिला ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों से विगत दिनों एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्रीय महाप्रबन्धक संजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भेंट कर उनको शुभकामनाएँ दीं। विदित हो कि 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय ओलंपिक संघ एवं गोवा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें कोल इंडिया मिनिरत्न कंपनी प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में थी। कुछ समय पूर्व ही छत्तीसगढ़ कलरीपायट्टु संघ को 100 नग स्पोर्ट्स मैट एसईसीएल कुसमुंडा के सीएसआर मद द्वारा प्रदान किया गया था।

मैट ने खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने में बहुत मदद की जिससे वे खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। जिसमे कोरबा जिले के खिलाडिय़ों ने 1 स्वर्ण 1 रजत 3 काँस्य पदक प्राप्त किया है।

Search