Home » Raw Papaya Benefits: कच्चे पपीते के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ
Raw Papaya Benefits
स्वास्थ्य

Raw Papaya Benefits: कच्चे पपीते के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ

Raw Papaya Benefits: पका हुआ पपीते का सेवन तो आप सभी करते ही होंगे। लेकिन बहुत कम लोग ही कच्चा पपीता अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हांलाकि कच्चे पपीते के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आपको बता दें कि कच्चा पपीता ना सिर्फ पेट के लिए हेल्दी होता है, बल्कि यह अर्थराइटिस के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन्स हमें कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। आप चटनी, सब्जी या फिर सलाद के तौर पर कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं।

Raw Papaya Benefits

कच्चे पपीते में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। कच्चे पपीते में प्रोटीन, फोलेट, मैगनीशियम, विटामिन ए, सी, ई, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल्स, लाइकोपीन, कैरोटेनॉएड्स और कई तरह के अमीनो एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कच्चा पपीता खाने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

कच्चा पपीता खाने के लाभ

कच्चा पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज का काम करता है। इसके सेवन से खून में शुगर की मात्रा कम होती है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को कच्चे पपीते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

कच्चे पपीते में विटामिन ई, अमीनो एसिड और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। इसके सेवन से आप असमय बूढ़े नहीं होती है। साथ ही यह एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। ऐसे में कच्चे पपीते के सेवन से दाग-धब्बे और झुर्रियों आदि की समस्या नहीं होती है। इसके साथ ही खुजली, इर्रिटेशन, इंफ्लेमेशन, त्वचा पर होने वाली जलन को भी कम करने में सहायक है।

कई रिसर्चों में सामने आया है कि यदि आप रोजना कच्चे पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फीटोन्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और  फ्लेवोनॉयड्स हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

Raw Papaya Benefits

इसके अलावा इसमें फाइबर पाया जाता है, जो आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जो लोग कब्ज, बदहजमी, अपच, गैस जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। उनको कच्चे पपीते का सेवन आप सब्जी, सूप, सलाद, हलवा, फ्रूट स्मूदी आदि के तौर पर करना चाहिए।

आज के समय में हर तीसर व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने वेट कम करता चाहते हैं तो कच्चा पपीता इसमें आपकी मदद कर सकता है। कच्चे पपीते के सेवन से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है। आप चाहें तो कच्चे पपीते को कदूकस कर के दही के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। या फिर इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।

अक्सर महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। ऐसे में कच्चा पपीता यूरिन इंफेक्शन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। कच्चा पपीता इंफेक्शन को खत्म कर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है।

Search