रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमण्डल में हाथियों के मौत का सिलसिला लगातार जारी है। वनमंडल अंतर्गत छाल रेंज के जंगल में मादा हाथी का शव मिला है। इससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि करीब 3 दिन पुराना है, वही तीन मवेशियों की भी मौत की ख़बर है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बिजली के करंट से हाथी की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। विभागीय जांच चल रही है, लेकिन विभाग पर सवाल भी उठ रहे कि धरमजयगढ़ वनमण्डल में लगातार जंगली हाथियों की मौत क्यो हो रही हैं। हाथियों का दल भोजन की तलाश में खेत और गांव के नजदीक पहुंच जाते हैं।
केस नम्बर 1
11 अक्टूबर 2023 को धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में ग्राम नरकालो में करेंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पूरे मामले को जांच में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया करंट से हाथी की मौत होनें की आशंका जताई गई।
केस नम्बर 2
10 सितम्बर 2023 को धरमजयगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी मेडरमार कॉलोनी जाने वाले रास्ते में मौजूद खेत में उसका शव पाया गया। हाथी की मौत को लेकर तरह-तरह की बात कही गई। करंट लगने से हाथी की मौत की आशंका जताई गई।
केस नम्बर 3
4 फरवरी 2023 को धरमजयगढ़ के गेरसा जंगल मे हाथी का शव मिला था, जिस पर विभाग ने उम्रदराज होने का हवाला दिया था।







