Home » बस स्टैंड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, आतिशबाजी भी हुई
कोरबा छत्तीसगढ़

बस स्टैंड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, आतिशबाजी भी हुई

कोरबा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया गया है। बस स्टैंड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन किया है। कई स्थानों पर रावण पुतले केे साथ मेघनाद के पुतले का भी दहन किया गया। प्रमुख स्थानों पर रावण दहन से पूर्व आतिशबाजी की गई, जोकि आकर्षण का केंद्र रही। मुड़ापार दशहरा मैदान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने रावण दहन किया है। इस दौरान शानदार आतिशबाजी हुई, वही पुलिस बल मौके पर तैनात रहे।

Search

Archives