Home » दो स्थानों पर हुई चैन इस्नेचिंग की वारदात, पुलिस बाइक सवार नकाबपोशों की तलाश में जुटी
कोरबा छत्तीसगढ़

दो स्थानों पर हुई चैन इस्नेचिंग की वारदात, पुलिस बाइक सवार नकाबपोशों की तलाश में जुटी

कोरबा। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले के सभी थाना चौकियों में चेक पाइंट बनाकर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद अपराधिक प्रवृत्ति के लोग वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। जिले के दो अलग-अलग जगहों में चेन स्नेचिंग को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैं।

पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। जिला मेडिकल कॉलेज के पास मंदिर से आरती कर घर वापस लौट रही जमुना नायक नामक महिला के गले से सोने का हार झपटकर बाइक सवार दो नकाबपोश भाग निकले। इसी तरह दूसरी घटना फेस/2 एमआईजी में हुई है। महिला सरिता देवी घर के बाहर किसी काम से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गले से सोने का हार झपट लिया। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों घटना को नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया हैं। आधे घंटे के अंतराल में दोनों वारदात हुई हैं। प्रतीत होता है कि चेन स्नेचिंग का गिरोह सक्रिय हो गया है। नवरात्रि में महिलाएं गहने पहनकर श्रंृगार करने के बाद घर से बाहर निकल रही हैं और चेन स्नेचिंग का शिकार हो रही हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। लूटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।

Search