जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। घर में अकेली महिला पर दो लोगों की नीयत बिगड़ गई। दोनों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुंलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर को दोपहर जब वह घर में अकेली थी, तभी रवि कुमार और मंगतू राम निवासी तिलाई घर में घुस गए और पति के बारे में पूछने लगे। पीड़िता ने दोनों से कहा कि वो घर में नहीं है। इस पर दोनों ने हाथ मुंह दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपियों के खिलाफ धारा 376-2 च, 376 घ, 323, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी और मंगतूराम सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू की। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णों, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







