Home » दो घरों में सनसनीखेज चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा, करीब 5 लाख का सामान बरामद
दुर्ग-भिलाई

दो घरों में सनसनीखेज चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा, करीब 5 लाख का सामान बरामद

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मोहनपुर स्थित दो घरों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार दिन पहले मालवीय नगर दुर्ग के एक घर में चोरी करने के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल, कैमरा, आइपैड, सोने चांदी के जेवर और 2700 रूपए नकद जब्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत पांच लाख रूपए आंकी गई है।

एसपी संजय ध्रुव और क्राइम डीएसपी राजीव तिवारी ने बताया कि मोहनपुर नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर और आर्य नगर के दो घरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चार दिन पहले 14 जुलाई की रात मालवीय नगर दुर्ग निवासी सुनील मध्यानी के घर पर चोरी हुई थी। शिकायतकर्ता के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने पर एक आरोपित का चेहरा मिला था। लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस संयुक्त टीम बनाकर इनकी पतासाजी शुरू की। इस दौरान आदतन अपराधियों, जेल से रिहा हुए बदमाशों से भी पूछताछ की गई। जिसके आधार पर न्यू दीपक नगर दुर्ग निवासी मनीष यादव उर्फ सागर 23 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने दोनों घरों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से चार नग मोबाइल, एक नग आइपैड, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और 2700 रूपए नकद जब्त किया गया। जिसकी कुल पांच रूपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

 

Search