कोरबा। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 जुआरी को थाना बालकोनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,700 नगद सहित 7 दोपहिया वाहन एवं 7 मोबाइल भी जप्त किया है।
बता दें कोरबा पुलिस अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई कर रहा है, वहीं त्यौहारी सीजन को देखते हुए जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस टीम के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट के सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना बालकोनगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 14,700 नगद सहित 7 दोपहिया वाहन एवं 7 मोबाइल भी जप्त किया है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
1. विजय कुमार वर्मा, पिता स्व. हरिदास वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।
2. हसीम कुरैशी, पिता स्व. मुन्ना खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी चिमनी भट्ठा, मानिकपुर।
3. देवेंद्र साहनी, पिता धर्मेंद्र साहनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढोढ़ीपारा, चौकी CSEB।
4. उज्ज्वल विश्वास, पिता निरंजन विश्वास, उम्र 38 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, मानिकपुर।
5. धनीराम, पिता स्व. दशरथ राम साहू, उम्र 58 वर्ष, निवासी मुड़ापार निषाद मोहल्ला।
6. रहीस कुरैशी, पिता स्व. अब्दुल रऊफ कुरैशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी मुड़ापार।
7. आरिफ खान, पिता सलीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुड़ापार बाजार रोड।
8. सूरजमल देवांगन, पिता स्व. लगन राम देवांगन, उम्र 54 वर्ष, निवासी बुधवारी, काशीनगर।







