मुंबई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को 29वां जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। सारा की भाभी सानिया चंदोक ने सरप्राइज पार्टी रखी और सारा की कई दोस्तों को भी इनवाइट किया।
सारा ने पोस्ट साझा करते हुए हर फोटो के साथ अलग-अलग कैप्शन रखा है। उन्होंने पहले फोटो में केक के साथ तस्वीर साझा की और क्यूट सी स्माइल के साथ लिखा- जिंदगी के 29वें अध्याय में, हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं।
सारा ने दूसरी फोटो भाभी सानिया के साथ साझा की। सानिया सारा की अच्छी दोस्त भी हैं। सारा ने लिखा, ‘मेरे सपनों की भाभी (SIL) के साथ एक तस्वीर।’ अगली तस्वीर में उनकी दोस्त फोटोज खींचती हुई दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पैपराजी के लिए पोज करते हुए।’ सारा ने फिर दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की और लिखा, ‘अपनी बेस्टीज के साथ फेक कैंडिड।’
उन्होंने खुद की तस्वीर साझा करते हुए हिंदी में लिखा- मैं अपनी फेवरेट हूं। सारा ने फिर सुंदर से केक की तस्वीर भी साझा की है। सारा फ्लोरल वन पीस में काफी सुंदर दिख रही हैं। उन्होंने विश मांगते हुए और तस्वीर भी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने एक कैप्शन में लिखा, ‘केक पर गिरते गिरते बची।’ भाभी सानिया के अलावा सारा के दोस्तों ने इस बर्थडे बैश को और ग्लैमरस बना दिया। वहीं, सारा अपने डॉग्स को भी केक खिलाती दिखीं।
सारा ने साथ ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें विश करने वालों के पोस्ट भी साझा किए हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोगों ने भी उन्हें विश किया। जन्मदिन की इन तस्वीरों पर उर्फी और ओरी समेत कई सितारों ने उन्हें विश किया है। सार तेंदुलकर अपनी सादगी और ग्लैमर, दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
सोमवार को बेटी के जन्मदिन पर सचिन ने भी भावुक कर देने वाला पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘एक समय था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब अक्सर आपको अपनी पसंद के रास्ते चुनते और उन पर आगे बढ़ते देखकर ही खुश हो जाता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। ढेर सारा प्यार।’ पोस्ट में सचिन कुर्ता पैजामा में और सारा साड़ी में नजर आ रही हैं।
सारा की शिक्षा और पर्सनल लाइफ
सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।

एक खूबसूरत सफर की झलक
सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है। वहीं, सानिया की हाल ही में सारा के छोटे भाई अर्जुन तेंदुलकर से शादी हुई थी, जिसमें खेल और फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।







