बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में एक नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने आज फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करके इसकी आधिकारिक घोषणा की। फर्स्ट लुक पोस्टर में वह काफी गंभीर और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सनी देओल ने यह भी बताया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी।
पोस्टर में क्या?
मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि सनी देओल उम्रदाराज लग रहे हैं। उनकी दाढ़ी आधी पकी है और आधी काली है। वह सिगरेट पी रहे हैं और उनका लुक आक्रामक है। उन्होंने टी-शर्ट पहनी है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा ‘अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, वह सच का पता लगाता है! पेश है ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’! 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।’
‘सूर्या’ के बारे में जानकारी
- ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार ने किया है।
- यह उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म है।
- यह फिल्म 2018 में आई मशहूर मलयालम थ्रिलर ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था।
- खबरों के मुताबिक, देओल इसमें एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो एक ऐसी जांच में फंस जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपराध और अपने अतीत के राजों का सामना करना पड़ता है।
- फिल्म में न्याय, नैतिक दुविधा और अनसुलझे सच के नतीजों जैसे विषयों को दिखाया गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिस्शु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती के साथ-साथ रोहित तिवारी और अनूप त्रिवेदी भी शामिल हैं। इसे कमल मुकुट पेश कर रहे हैं। इस फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है।







