Home » कोरबा- रायगढ़ एनएच 49 में सारागांव मोड़ पर डेंजर स्पॉट, दुर्घटनाएं हो रही, संकेतक नहीं
कोरबा • छत्तीसगढ़

कोरबा- रायगढ़ एनएच 49 में सारागांव मोड़ पर डेंजर स्पॉट, दुर्घटनाएं हो रही, संकेतक नहीं

कोरबा। कोरबा-रायगढ़ एनएच 49 पर सारागांव मोड़ को डेंजर स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। यह सड़क सक्ती, जांजगीर-चांपा और कोरबा को आपस में बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है, लेकिन रफ्तार पर लगाम नहीं है।

विगत 4 अक्टूबर को सुबह 10 और 11 बजे के बीच यहां एक हादसा हुआ। एनएच पर दूर दूर तक गाड़ियां नजर नहीं आने पर स्कूटी सवार ने सारागांव की ओर टर्न लिया। ठीक इसी दौरान लगभग 700 मीटर दूर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। गौर करने वाली बात यह है कि सारागांव जाने के लिए टर्निंग पर धीरे चलने संबंधी संकेतक नहीं लगाया गया है। सारागांव मोड़ के थोड़ा पहले पुल है। चार पहिया वाहन और दुपहिया चालक तेज रफ्तार में उतरते हैं और इन सभी गाड़ियों की रफ्तार 60 या 80 से उपर रहती है।

9 से 10 साल पुरानी बाइक में दो 7-8 साल की बच्चियों सवार थी। इसके बावजूद बाइक सवार पुराने वाहन को 60 से उपर भगा रहा था। 200 मीटर दूर से उसने ब्रेक तो लगाया, लेकिन ब्रेक नहीं लगा। बाइक सीधे स्कूटी से जा टकराई। हमने जब बाइक का ब्रेक चेक किया तो शू पूरा घिस चुका था। हादसे का सुखद पहलू यह रहा कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। बाइक सवार के एक पैर में चोट आई थी। स्कूटी सवार लोगों को भी चोट पहुंची। दुपहिया टकराने के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया था। हादसे को देखते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सुगम यातायात हेतु ठोस पहल करने की आवश्यकता है।

Search