Home » खावड़ा सोलर पार्क में भीषण हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार 7 लोगों की मौत, कई घायल
गुजरात

खावड़ा सोलर पार्क में भीषण हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार 7 लोगों की मौत, कई घायल

कच्छ। गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक खावड़ा पुलिस चेकपोस्ट से सोलर पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ। यहां बोलेरो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरों में कामगार सवार थे, जिसमें ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस भीषण हादसे में अन्य कई लोगों के भी घायल होने की खबर है।

Search