Home » सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद IED डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट, चार जवान घायल
छत्तीसगढ़

सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद IED डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट, चार जवान घायल

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद आईईडी को निष्क्रिय करना भारी पड़ गया। एलाड़मड़गु कैंप के नजदीक आईईडी डिफ्यूज करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में CRPF के चार जवान घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की टीम इलाके में अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर संदिग्ध विस्फोटक उपकरण पर पड़ी। मौके पर पहुंची एटीटी टीम ने आईईडी को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन डिफ्यूज करने के दौरान ही विस्फोट हो गया।
ब्लास्ट में एटीटी टीम के एएसआई एमके तिवारी और सीआरपीएफ की 50वीं वाहिनी के एएसआई अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें बताई जा रही हैं।
घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी को बेहतर इलाज के लिए घायलों को तेलंगाना के भद्राचलम स्थित हायर सेंटर ले जाया जा रहा है।

Search