फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट मेकर्स ने बदल दी है। पहले फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली थी। मगर अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
क्यों खिसकी फिल्म की रिलीज डेट : अक्टूबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’, रश्मिका-विजय की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और ‘पहला प्यार दूसरी बार’ शामिल हैं। ‘काली खेती’ का टकराव ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से होने वाला है। यह फिल्म भी 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस वजह से जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
- फिल्म का निर्देशन और लेखन हारिस इम्तियाज खान ने किया है।
- इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है।
- सना खान इसकी निर्माता हैं।
- इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।







