Home » कोरबा-पश्चिम एचटीपीएस का राखड़ पाइप लाइन फटा, हसदेव नदी में समा रही राखड़
कोरबा • छत्तीसगढ़

कोरबा-पश्चिम एचटीपीएस का राखड़ पाइप लाइन फटा, हसदेव नदी में समा रही राखड़

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) पश्चिम के पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश (पानी मिश्रित राखड़) की मुख्य पाइपलाइन ग्राम डांडपारा के पास फट गई। पाइप लाइन फटने से निकल रहा लाखों लीटर जहरीला राखड़ का पानी ग्राम डांडपारा के समीप स्थित रिटर्न केनाल के रास्ते सीधे कोरबा की जीवनदायिनी हसदेव नदी में समा रहा है।

प्रबंधन की बड़ी लापरवाही

देखरेख के अभाव में राखड़ पाइप लाइनें अक्सर बीच से फट जाती हैं, हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) पश्चिम के पावर प्लांट की राखड़ पाइप लाइन फटने से जीवनदायनी हसदेव नदी में पर्यावरण तांडव ने एक बार फिर बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय ग्रामीणों और औद्योगिक विशेषज्ञों का साफ कहना है कि नियमित देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में अक्सर इस तरह की पाइप लाइन फटने की घटनाएं सामने आती हैं।

Search