Home » 2 करोड़ का डंपर जलकर खाक, खदान क्षेत्र में मचा हड़कंप
कोरबा • छत्तीसगढ़

2 करोड़ का डंपर जलकर खाक, खदान क्षेत्र में मचा हड़कंप

कोरबा। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका-एसईसीएल कोयला खदान क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आउटसोर्सिंग कंपनी के भारी वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत का डंपर देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Search