नई दिल्ली। उप चुनाव आयुक्तों के नेतृत्व में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी इस सप्ताह उन पांच राज्यों का दौरा शुरू करेंगे, जहां चुनाव होने हैं। यह दौरा जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह चुनाव आयोग की टीमें गोवा का दौरा करेंगी और अगले सप्ताह उत्तराखंड जाएंगी। चुनाव आयोग के अधिकारी पंजाब और फिर मणिपुर का भी दौरा करेंगे। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि चुनाव आयोग के अधिकारी उत्तर प्रदेश का दौरा कब करेंगे। आमतौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों वाली पूरी कमीशन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव वाले राज्यों का दौरा करती है।







