डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अक्सर फलों में अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकता है। वहीं, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मददगार माना जाता है।
क्या है खाने का का सही तरीका? : अगर आपको डायबिटीज है या आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में थोड़े कच्चे अमरूद को शामिल करें। अगर आप पका हुआ अमरूद खाना चाहते हैं तो उसे छीलकर ही उसका सावन करें।
अमरूद खाने से फायदे : अमरूद सिर्फ डायबिटीज में ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इसका सेवन करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। फाइबर से भरपूर अमरूद का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है साथ ही कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। अमरूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ कोशिकाओं को नुकसान होने से भी बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन को बूस्ट करने में फायदेमंद है। अमरूद में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।







