Home » कश्मीर में लश्कर का मोस्ट वांटेड टॉप कमांडर मूसा ढेर, सेना ने बड़गाम में चलाया तलाशी अभियान
देश

कश्मीर में लश्कर का मोस्ट वांटेड टॉप कमांडर मूसा ढेर, सेना ने बड़गाम में चलाया तलाशी अभियान

श्रीनगर। मंगलवार को मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के ऊंचे इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकवादी मारा गया।

हालांकि, कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के तौर पर की। सेना ने ट्वीट किया कि अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उसने मध्य कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया। सेना ने कहा, ‘सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई और इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

Search