इस बड़े पद से दिया इस्तीफा
नईदिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी से बड़ी खबर है। यह खबर अनिल अंबानी की रिलायंस पावर से है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड में शामिल एक महत्वपूर्ण व्यक्ति ने इस्तीफा दिया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।
रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार 25 सितंबर को -0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.6 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सचिन महापात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रिलायंस पावर बोर्ड के महत्वपूर्ण सदस्य थे। उनका इस्तीफा 25 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत पारिवारिक कारणों को बताया है।
महापात्रा ने इस बात की भी पुष्टि की है कि उनके इस्तीफे का उल्लेखित कारण के अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है। सचिन महापात्रा ने अपने इस्तीफे में लिखा- मैं व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से, तत्काल प्रभाव से रिलायंस पावर लिमिटेड के बोर्ड से नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि बोर्ड से इस्तीफा देने के लिए इस पत्र में बताए गए कारणों के अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है।
मैं सेवा करने का अवसर देने और अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए बोर्ड और मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं भविष्य में रिलायंस पावर लिमिटेड की निरंतर सफलता और विकास की कामना करता हूं। रिलायंस पावर के शेयरों बीत एक शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। वहीं, इस साल यानी 2026 में अब तक यह 40 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। यानी अनिल अंबानी की कंपनी में गिरावट का सिलसिला जारी है।







