कटघोरा। गणेश उत्सव आज चतुर्थी को प्रारंभ हो रहा है। नगर में कई जगह गणेश प्रतिभाओं की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। आयोजन समितियां ने अपने वित्तीय प्रबंधन के हिसाब से इस उत्सव को खास बनाने के लिए तैयारी की है। 21 फीट ऊंची गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना के लिए उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर का मॉडल आज या कल तक तैयार हो जाएगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पिछले वर्ष में यहां का गणेश पूजा पंडाल सुर्खियों में रहा और इसीलिए इस वर्ष भी इसे अट्रैक्टिव लुक देने की कोशिश की गई है। विश्व विख्यात महाकालेश्वर मंदिर के कॉरिडोर की तर्ज पर स्थान स्तर पर कारीगरों ने भगवान गणपति के लिए ऐसा ही पंडाल बनाने का प्रयास किया।
डिजाइन और प्लानिंग के साथ उन रंगों का इस्तेमाल किया गया हैं, जो मूल स्वरूप में है। बताया गया कि अधिक संख्या में लोग यहां भगवान के दर्शन पूजन के साथ ही पंडाल को भी देखें, यह सबसे प्रमुख कांसेप्ट है। आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई की बड़े स्वरूप में पांडाल तैयार हो रहा है, इसलिए इसमें समय अधिक लगना स्वाभाविक है। इस प्रोजेक्ट में जो लोग लगे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि आज या कल तक अंतिम रूप से पूरा हो जाए।
इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी भगवान गणेश का किया उत्सव धूमधाम से मनाने के लिए विशेष तैयारी आयोजन समिति की ओर से की गई है। चतुर्थी से शुरू होने वाला यह उत्सव अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा और इसके माध्यम से विघ्न विनाशक की पूजा अर्चना करने के साथ सभी के सुख और कल्याण की कामना की जाएगी।







