Home » वित्त मंत्री ने Fiscal Frontier 2.0 कार्यक्रम में साझा किए विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के विचार
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ने Fiscal Frontier 2.0 कार्यक्रम में साझा किए विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के विचार

रायपुर। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी रायपुर में CII Chhattisgarh द्वारा आयोजित ‘Fiscal Frontier 2.0 – Market in 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम ‘Reshaping Wealth, Reimagining Growth in Turbulent Times’ रही। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, निवेश, आर्थिक विकास और भविष्य की विकास रणनीतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए दूरदर्शी नीतियों, नवाचार और मजबूत वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों को चुनौती के साथ-साथ नए अवसरों के रूप में भी देखना होगा।उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार, सुशासन, निवेश अनुकूल वातावरण और नवाचार आधारित विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग जगत, वित्तीय क्षेत्र और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक विकास की बदलती दिशा, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की विकास रणनीतियों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।