अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर कई अहम फैसले लिए गए। चढ़ावा विवाद के बाद चंपत राय के हटने पर कृष्ण मोहन राय को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था, लेकिन अब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को नियमित महासचिव नियुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला सीईओ (CEO) चुना गया है। इस पद के लिए 16 अभ्यर्थियों में से तीन नाम—एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, मेजर जनरल संजय प्रताप सिंह और श्रुति भारद्वाज—शॉर्टलिस्ट किए गए थे, जिसमें से जितेंद्र मिश्रा के नाम पर अंतिम सहमति बनी।







