GDS Vacancy 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती के 23,757 पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन नियुक्ति कार्यक्रम-द्वितीय जुलाई 2026 का पंजीकरण लिंक सक्रिय हो चुका है।
जीडीएस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
- एससी/एसटी/दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: कोई आवेदन शुल्क नहीं
जिन उम्मीदवारों के लिए शुल्क लागू है, वे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।







