रायपुर । नाली में फंसे एक स्कार्पियो में गांजा ही गांजा बरामद हुआ है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक सफेद स्कॉर्पियो के नाली में फंसने के बाद स्थानीय लोगों को वाहन पर शक हुआ। लोगों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गांजा जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसमें रखे गांजे को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस अब वाहन के मालिक और फरार चालक की जानकारी जुटा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा राजधानी तक पहुंचने के बाद सुरक्षा और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।







