पामगढ़। पुलिस सहायता केंद्र राहौद क्षेत्र के बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी को चंद घंटे में पकड़ लिया। आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी बुधराम ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाने के लिए बांटा जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड ने कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ऩे पर आरोपी ने घर में रखी टांगी से बुधराम की पीठ पर जानलेवा वार कर दिया। मारपीट देखकर बीच बचाव करने पहुंची उसकी भाभी को भी आरोपी ने गाली गलौच करते हुए सिर के पीछे टांगी से वार कर घायल कर दिया। पूछताछ में आरोपी बजरंग गोंड़ ने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी की जब्त की गई। आरोपी बजरंग गोंड निवासी बुंदेला थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।







