Home » कार शोरूम में भीषण आगजनी : चमचमाती तीस कारें जलकर राख, 8 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे बाद पाया काबू
देश

कार शोरूम में भीषण आगजनी : चमचमाती तीस कारें जलकर राख, 8 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे बाद पाया काबू

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में सोमवार तड़के एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, जेसोर रोड स्थित शोरूम में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकलकर्मी शोरूम में कूलिंग का काम कर रहे हैं, ताकि दोबारा आग न भड़के।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कूलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।

दो घंटे तक चलता रहा आग बुझाने का काम
आग की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया। फायरफाइटर्स ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 3 घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक करीब 30 वाहन आग की चपेट में आकर राख हो चुके थे। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Search

Archives