नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक बाघ इंसानी बस्ती के बेहद करीब पहुंच गया और दिनदहाड़े एक घोड़े का शिकार कर लिया। यह घटना गर्जिया इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक आते-जाते रहते हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। वीडियो में बाघ को घोड़े पर हमला करते और बाद में उसके शव को जंगल की ओर घसीटते हुए देखा जा सकता है। वन्यजीव विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के लिए यह घटना इसलिए चिंता का विषय बनी है, क्योंकि बाघ का मूवमेंट आबादी वाले क्षेत्र के बेहद करीब देखा गया।







