कोरबा। बांकी मोंगरा की क्रिस्टिना बघेल ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मिस ग्लोबल इंडिया 2026 का खिताब जीतकर कोरबा का नाम गौरवान्वित किया है। 15 अगस्त को रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ फेम फैशन वीक ग्लोबल इंडिया 2026 में क्रिस्टिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया।
क्रिस्टिना की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ बांकी मोंगरा और कोरबा क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। पिता लुकेश बघेल और माता संतोषी बघेल ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया। परिवार और शुभचिंतकों ने क्रिस्टिना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्रिस्टिना की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा के साथ मेहनत और आत्मविश्वास हो तो मंजिल हासिल की जा सकती है।







