Home » एशियन गेम्स 2026 : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का किया ऐलान, दरवेश रसूली को बनाया कप्तान
खेल

एशियन गेम्स 2026 : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का किया ऐलान, दरवेश रसूली को बनाया कप्तान

एशियन गेम्स 2026 की तारीख धीरे धीरे करीब​ आ रही है। इस बार भी इसमें क्रिकेट को भी शामिल गया है। इसलिए अब टीमों का भी ऐलान शुरू हो गया है। अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। खास बात ये है कि इसमें नजीबुल्लाह जादरान और करीब जनत जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके हैं।

24 अक्टूबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगा आयोजन :  एशियन गेम्स का आगाज 24 अक्टूबर से होगा, जो तीन अक्टूबर तक चलेगा। इससे पहले अफगानिसतान की टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी। हालांकि इसकी मेजबानी अफगानिस्तान ही करेगा। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस बार दस टीमें लेंगी एशियन गेम्स में हिस्सा :  एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 24 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर 2026 तक लीग मैच खेले जाएंगे। कुल चार टीमें ऐसी हैं, जो सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। चूं​कि इन टीमों की रैंकिंग अच्छी है, इसलिए ये टीमें सीधे नॉकआउट में खेलेंगी। इन चार के अलावा अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें हैं।

श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की कप्तान :  भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। संजू सैमसन भी टीम में हैं। हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम: दरवेश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदजई।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

Search

Archives