दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड व स्पेनिश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर चुके हैं। बीते 11 अगस्त को कपल ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। इसी के साथ दोनों की दस साल पुरानी मोहब्बत भी मुकम्मल हो गई। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने पुर्तगाल के शहर कास्काइस में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में कुछ बेहद करीबी दोस्त और कपल के पांचों बच्चे मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों एक भव्य पार्टी रखने की तैयारी में हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना के मुताबिक, उन्होंने बाद में अपने करीबियों के साथ भव्य स्तर पर शादी को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग से पहले घर पर ही अपने पांच बच्चों की मौजूदगी में एक निजी शादी समारोह रखने का फैसला लिया।
घर के लिविंग रूम में क्यों रचाई शादी?
कपल ने बीते रविवार 16 अगस्त को ‘वोग’ में प्रकाशित एक इंटरव्यू में शादी की रस्मों के बारे में जानकारी दी। शादी उनके घर के लिविंग रूम में हुई थी। जॉर्जिना ने वेन्यू चुनने की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने घर के लिविंग रूम में शादी करने का फैसला किया, जहां वे नाश्ता, लंच और डिनर करते हैं और अपनी असल जिंदगी जीते हैं।
- जॉर्जिना ने आगे कहा, ‘मैं चाहती हूं कि 30 साल बाद बच्चे सोचें कि इस टेबल पर कुछ बहुत बढ़िया हुआ था’।
- ‘हमारे माता-पिता की शादी की कसमें ली गई थीं’।
- रोनाल्डो ने फर्नीचर के बारे में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘शायद वह वही टेबल न हो। हो सकता है हम सजावट बदल दें’।
- शादी के बाद कपल की प्लानिंग बाद में अपने शुभचिंतकों और करीबियों के लिए भव्य पार्टी रखने की है।
- इसी दौरान वे बड़े स्तर पर शादी करेंगे।
- ‘पीपल’ मैगजीन के अनुसार, यह छोटा सा समारोह इसलिए भी चुना गया था, क्योंकि रोनाल्डो और जॉर्जिना की मोहब्बत को भी 10 साल पूरे हुए।
- जॉर्जिना के मुताबिक, इस फैसले से पता चलता है कि उनके लिए यह छोटा समारोह कितना मायने रखता था।
जॉर्जिना बोलीं- ‘मुझे कुछ ऐसा चाहिए, जो निजी हो’
वोग के दिए इंटरव्यू में जॉर्जिना ने कहा, ‘जब मैं छोटी बच्ची थी, तो मैं बड़े महल, बड़ी बग्घी, खूबसूरत ड्रेस और डायमंड क्राउन का सपना देखती थी। अब मैं कहती हूं, ‘नहीं। मुझे कुछ ऐसा चाहिए जो बहुत निजी हो, जिसमें मेरे पार्टनर और हमारे बच्चे हों और जो घर पर हो, क्योंकि महल, घर, आइलैंड, घोड़े, कारें…ये सब तो हमारी पहुंच में हैं ही। लेकिन कुछ ऐसा जो बहुत निजी हो, वह हमारे लिए ज्यादा मायने रखता है।







