Home » मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी पदस्थापना
कोरबा

मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी पदस्थापना

कोरबा। भारत सरकार द्वारा कोरबा मेें प्रारंभ किए गए मेडिकल कॉलेज कई जिलों के लोगों के लिए परिणामकारी साबित हो रहा है। अब तक यहां 15 से अधिक विभागों के लिए एचओडी से लेकर सहायक प्राध्यापक की पदस्थापना की गई है। इनकी सेवाएं संबद्ध अस्पताल में मिलने लगी है। हाल में ही डर्मेटोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन की पदस्थापना के साथ सेवाओं का विस्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ और विशेषज्ञों के पदों को मंजूरी मिली है। जल्द ही इनकी पदस्थापना की जाएगी।

Search