Home » सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर पलटा, चालक की दबकर मौत
कोरबा

सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर पलटा, चालक की दबकर मौत

कोरबा-पाली। पाली से सिल्ली मोड़ पहुंच मार्ग में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है । फूलवारीपारा के पास रघु नामक रोड रोलर का चालक जोकि कन्हैया लाल अग्रवाल के ठेकेदारी में रोड रोलर चलाने का काम कर रहा था। रोज की तरह सुबह 9 बजे रघु रोड रोलर लेकर कैंप से गहिलानाला के पास भैया जी राव के खेत किनारे साईड में काम कर ही रहा था। इसी दौरान अचानक रोड रोलर चालक सहित खाईं में जा गिरा। चालक रघु रोड रोलर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ठेकेदार की लापरवाही और रोड सेफ्टी नहीं होने की वजह से एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने 112 को मामले की सूचना दी। पाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली स्थित मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Search

Archives