विरार। महाराष्ट्र के विरार में नकली नोटों के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 1 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नकली नोट MH 48 BT 866 नंबर की एक कार से ज़ब्त किए गए, जो गुजरात से मुंबई की ओर जा रही थी।
आरोपी कोपरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि ये नकली नोट असल में कहां से सप्लाई किए गए थे और इस रैकेट के पीछे मास्टरमाइंड कौन है।







