Home » सुबह खाली पेट भीगी हुई किसमिस का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान, जान लें इसके जबरदस्त फायदे
स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट भीगी हुई किसमिस का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान, जान लें इसके जबरदस्त फायदे

किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है, क्योंकि इनमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता। इनमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और कुछ मात्रा में प्रोटीन भी अच्छी-खासी मात्रा में होता है। किशमिश में आयरन, पोटैशियमए मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही इनमें विटामिन B के अलावा थोड़ी मात्रा में फोलेट, विटामिन C और विटामिन K भी होता है।

अगर आप सुबह खाली पेट भीगी हुई किसमिस का सेवन करते हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है।  आयुर्वेद में बासी या रातभर पानी में भिगोई गई किशमिश को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। जब आप किशमिश को पानी में भिगोते हैं, तो उसमें मौजूद नेचुरल शर्करा और पोषक तत्व और अधिक डाइजेस्टिबल हो जाते हैं। साथ ही, इसकी तासीर संतुलित हो जाती है, जिससे यह पेट को बिना नुकसान पहुंचाए फायदे पहुंचाती है।

एनर्जी लेवल बढ़ाए :  सुबह उठते ही अगर आपको सुस्ती या थकान महसूस होती है, तो चाय या कॉफी के बजाय भीगी किशमिश खाएं। इसमें नेचुरल ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करते हैं। यह वर्कआउट करने वालों के लिए एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट स्नैक है।

पाचन क्रिया में सुधार और कब्ज से राहत :  किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब इसे भिगोया जाता है, तो इसका फाइबर पानी सोखकर फूल जाता है, जिससे यह पेट के लिए एक नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करता है। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलती है। यह आंतों की सफाई करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

खून की कमी को दूर करे :  अगर आप या आपके परिवार में कोई शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन के गिरते स्तर से परेशान है, तो भीगी किशमिश इसका सबसे बेहतरीन इलाज हो सकता है। किशमिश आयरन, कॉपर और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन का बेहतरीन सोर्स है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ाती है, जिससे कमजोरी और थकान दूर होती है।

ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ के लिए :  किशमिश में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही बनाए रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

हड्डियों और दांतों की मजबूती :  किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन नाम का पोषक तत्व पाया जाता है। बोरॉन हड्डियों के विकास और कैल्शियम के अवशोषण के लिए बेहद जरूरी है। यह महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है।

Search

Archives