जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) एक अमेरिकी एक्टर और सिंगर हैं, जो प्रसिद्ध ‘किंग ऑफ पाॅप’ माइकल जैक्सन के भतीजे (सगे भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे) हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज़ हुई बहुचर्चित बायोग्राफिकल फिल्म ‘माइकल’ (2026) में अपने दिवंगत चाचा माइकल जैक्सन का मुख्य किरदार निभाने के लिए पूरी दुनिया में भारी लोकप्रियता और ऐतिहासिक सफलता मिली है। एक्टर अब जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘सुपरमैक्स’ में नजर आएंगे।
एफबीआई एजेंट्स पर आधारित कहानी : रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कहानी दे एफबीआई एजेंट्स और उनकी जांच पर आधारित बताई जा रही है। जो एक उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर एक असंभव सी लगने वाली हत्या की जांच करते हैं। यह दोनों किरदार विल स्मिथ और एना सोफिया रॉब निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन डेविड ग्रीन कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियो और मिरामैक्स मिल कर करेंगे।
माइकल’ से मशहूर हुए जाफर जैक्सन : एक्टर जाफर जैक्सन फिल्म ‘माइकल’ के बाद दुनियाभर में पहचाने जाने लगे हैं। फिल्म दिवंगत पॉपस्टार माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित है। उनके जीवन के उतार-चढ़ावों को फिल्म में बखूबी से दिखाया गया है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म का वर्ल्डवाईड कलेक्शन एक बिलियन डॉलर से भी ऊपर का था। वहीं इस फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 71.09 करोड़ रहा।







