Home » कंगना रनौत ने संघी होने के ठप्पे पर कही दो-टूक, आखिर कौन है वो अभिनेत्री जिस पर कंगना रनौत कस रही तंज
मनोरंजन

कंगना रनौत ने संघी होने के ठप्पे पर कही दो-टूक, आखिर कौन है वो अभिनेत्री जिस पर कंगना रनौत कस रही तंज

कॉकरोच जनता पार्टी के नीट प्रोटेस्ट के बाद से ही कंगना रनौत कई तरह के बयान दे रही हैं, जिनकी वजह से वह विवाद में भी घिर रही हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में जागृत हिंदू बनने की बात कहती हैं। वहीं एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाती हैं, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री का जिक्र है, जो शादी के बाद लेफ्ट विचारधारा का समर्थन करने लगी हैं। आखिर कौन है, वो अभिनेत्री जिस पर कंगना रनौत तंज कस रही हैं।

क्यों जागृत हिंदू बनना चाहती हैं कंगना रनौत?  :  सोमवार को संसद जाने से पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें वह कहती हैं, ‘ऐसी कई हिंदू लड़कियां हैं जिन्हें हम इंडस्ट्री में जानते हैं, उनको करीब से देखा है। हम अक्सर देखते हैं कि हालांकि वह हिंदू हैं लेकिन जब राजनीति या धर्म की बात आती है तो वास्तव में उनके पास कोई तय विचारधारा नहीं होती है। यह आमतौर पर युवा लोगों के मामले में ऐसा होता है, वो बहुत तटस्थ होते हैं।’

कंगना रनौत आगे कहती हैं, ‘लेकिन जैसे ही वे इस्लामिस्ट के साथ किसी रिश्ते में आती हैं, चाहे वह शादी हो या दोस्ती, उनकी सोच पक्की हो जाती है। वो अधिक कट्टरपंथी या वामपंथी हो जाती हैं, मेरा मानना है कि यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि संविधान आपको यह स्वतंत्रता देता है। आप जो भी धर्म या विचारधारा चुनें, उसे अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। देखिए मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि आइटम सॉन्ग के खिलाफ, नेपोटिज्म के खिलाफ मैंने आवाज उठाई। पहले मैं भी एक उदारवादी हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड किया है क्योंकि ना जाने कितनी बेटियां यह कदम नहीं उठा पाएंगी। इसके बावजूद मुझे ताने कसे जाते हैं। वो लोग कहते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? अरे, मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है। मुझे ‘जागृत हिंदू बनना है।’

क्या सोनाक्षी पर अप्रत्यक्ष रूप से कसा कंगना ने तंज?  :  इस वीडियो के अलावा कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है। जिसमें ऐसा लगता है कि वह सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साध रही हैं। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘आजकल बहुत सी फेक न्यूज चल रही हैं। मेरे बारे में भी ऐसी ही एक फेक बात फैली है। देखिए, मैं कभी किसी के शरीर या पहनावे का मजाक नहीं उड़ाती लेकिन मैंने एक ऐसी एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल जेबकतरे की तरह कपड़े पहनती और बात करती है। हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर जेबकतरे जैसा बर्ताव करते हुए वह प्रोटेस्ट करने वालों के घटिया व्यवहार को बढ़ावा देती है।’ बता दें कि इसी तरह के पहनावे में बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को समर्थन देते हुए वीडियो बनाया था।

सोनाक्षी के पति को भी लिया निशाने पर ?  :  अपनी पोस्ट में कंगना रनौत आगे लिखती हैं, ‘मेरा मानना है कि आप जैसे कपड़े पहनते हैं, उससे पता चलता है कि आप अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं। प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर तुम्हारा पार्टनर तुम्हें जेबकतरे जैसा महसूस करवा रहा है तो मुझे अफसोस है। तुम तो पहले कितने सलीके से कपड़े पहनती और बात करती थीं, अब तुम्हें क्या हो गया है? राय तुम्हारी अपनी है, लेकिन अपनी स्टाइलिंग को और बेहतर बना सकती हो। अगर तुम्हें मदद चाहिए, तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।

Search

Archives