Home » NTA की कार्रवाई पर CJP के अभिजीत ने दी प्रतिक्रिया, शेयर की छोटी मछली की तस्वीर
देश

NTA की कार्रवाई पर CJP के अभिजीत ने दी प्रतिक्रिया, शेयर की छोटी मछली की तस्वीर

Abhijeet Dipke on NTA Action: एनटीए की कार्रवाई पर अभिजीत दीपके ने भड़ास निकाला है। अभिजीत दीपके ने ‘छोटी मछली’ पर कार्रवाई करार दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। NTA की कार्रवाई पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिलचस्प अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक छोटी मछली दिख रही है।

एनटीए की ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों का धरना जारी है। सीजेपी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या फिर उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए।

बता दें कि एनटीए के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय भेजे जाने के एक दिन बाद उठाया गया है।

Search