Home » पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शांति भंग करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शांति भंग करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।  कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सभी पर शांति भंग और विवाद करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS/BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के तहत ‘इस्तगासा’ तैयार किया है।

मानिकपुर निवासी ओम प्रकाश लहरे ने 15 जुलाई को नितेश चौहान और आरिफ खान के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले की जानकारी लेने जब ओम प्रकाश पहुंचा तो आरोपी नितेश चौहान, आरिफ खान, अरुण चौहान और फैजान खान उर्फ फिज्जू ने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई कहकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों ही पक्ष के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई।  मानिकपुर चौकी पुलिस ने दोनों के शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीएसआई रविन्द्र निकुंज, सउनि अनिल खांडे और उ.नि. परमेश्वर राठौर ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी पुलिस से भी उलझ गए। क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी नितेश चौहान 21 वर्ष, निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर,आरिफ खान 21 वर्ष, निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर,अरुण चौहान 20 वर्ष, निवासी मुड़ापार,फैजान खान उर्फ फिज्जू 19 वर्ष, निवासी रामनगर बायपास निवासी है।
न्यू रेलवे कॉलोनी की रमुला यादव और शामीन बाई ने शिकायत की रात मोहल्ले के शैलेश खड़िया, दुर्गेश साहू और श्रवण कुमार पटेल उनके घर के सामने हल्ला कर रहे थे। मना करने पर तीनों ने महिलाओं से विवाद कर आते-जाते देख लेंगे कहकर धमकी दी। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

शिकायत के बाद मानिकपुर चौकी प्रभारी उ.नि. परमेश्वर राठौर और टीम ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी,शैलेश खड़िया 24 वर्ष, दुर्गेश साहू 25 वर्ष ,श्रवण कुमार पटेल 20 वर्ष, सभी निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी है।

Search

Archives