Home » मेक्सिको में भूकंप : रिक्टर पैमाने पर 7.4 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी
दुनिया

मेक्सिको में भूकंप : रिक्टर पैमाने पर 7.4 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट  पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के शहर प्यूर्टो मादेरो के पास था। इसकी गहराई जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे थी। जिससे आस-पास के इलाकों में ज़मीन के ज़ोर से हिलने की संभावना बढ़ गई। इसके बाद एक और बड़ा झटका महसूस किया गया

सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इस क्षेत्र के लिए सुनामी की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है और प्रभावित तटों पर समुद्र के जलस्तर में खतरनाक बदलाव की चेतावनी दी।

Search

Archives