Home » गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार
गुजरात देश

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार

अहमदाबाद। आतंकवाद निरोधी दस्ते ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खडिय़ासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन कराडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।

Search

Archives