Home » पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश
देश

पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।  सुरक्षा के लिए करीब 14 हजार जवान, एनएसजी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएएफ की तैनाती की गई है। ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम से निगरानी की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

Search