Home » सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा, पत्नी और 3 वर्षीय बेटा लापता
कोरबा छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा, पत्नी और 3 वर्षीय बेटा लापता

पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

कोरबा। जिले के थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि निशा पाण्डेय अपने 3 वर्षीय बेटे मुकुल पाण्डेय के साथ 4 जुलाई 2026 को घर से चली गई थीं और अब तक वापस नहीं लौटी हैं। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, महिला अपने साथ कुछ कपड़े और जरूरी सामान लेकर निकली थी। संभावित रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

Search

Archives