Home » जंगली मशरूम खाते ही एक ही परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत
देश

जंगली मशरूम खाते ही एक ही परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत

राजौरी। राजौरी जिले के उप-जिला कोटरंका के दूरदराज स्थित गंदेयोग गांव में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। एक ही परिवार के सात सदस्य अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसे लक्षण दिखाई देने पर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खवास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं संबद्ध अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया गया। घटना पुलिस पोस्ट खवास के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गंदेयोग गांव की है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने जंगल से लाई गई एक जंगली सब्जी मशरूम का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद परिवार के कई लोगों को एक साथ उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ऩे लगी, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

Search

Archives