नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर युद्ध की चिंगारी भड़क उठी है। अमेरिकी सैन्य बल यूएस सेंट्रल कमांड ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हमले शुरू कर दिए हैं।
अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में निर्दाेष नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों और तेल टैंकरों को निशाना बनाने के जवाब में की जा रही है। अमेरिका ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया, जिसकी वजह से एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान की इस आक्रामकता को गैर-जरूरी और खतरनाक बताते हुए इसे पिछले महीने हुए द्विपक्षीय सीजफायर (युद्धविराम) का साफ उल्लंघन करार दिया है।







