इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक कार्गाे प्लेन के अरब सागर में लापता हो जाने की खबर है। प्लेन में 5 लोग सवार थे। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने इसकी पुष्टि की है।
प्लेन मंगलवार देर रात कराची के तट से कुछ दूर अरब सागर के ऊपर लापता हुआ। प्लेन अचानक तेजी से नीचे की ओर उतरने लगा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। सीएए ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
यह बोइंग 737 कार्गाे प्लेन के 2 एयरवेज का था। यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से कराची जा रहा था। रात 9.18 बजे (स्थानीय समय) प्लेन ने नेविगेशन सिस्टम में समस्या बताई।
कुछ मिनट बाद रडार डेटा में प्लेन तेजी से नीचे उतरता दिखा और दिशा में अचानक बदलाव आया। रात 9.21 बजे के आसपास कराची से करीब 155 नॉटिकल मील (लगभग 287 किलोमीटर) दूर पश्चिम में रडार और रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट गया। अभी तक प्लेन के गायब होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बचाव कार्य तेज कर दिया है।







