Home » झारखंड से कोरबा आ रही बस पलटी, दस यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर
कोरबा

झारखंड से कोरबा आ रही बस पलटी, दस यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर

 जशपुर/कोरबा। जशपुर जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दस यात्री बुरी तरह से घायल हो गये हैं। वहीं एक महिला यात्री गंभीर है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा जा रही थी। बताया जाता कि शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना की सूचना पर  कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया। दस यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की स्थिति गंभीर है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Search

Archives