Home » बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में मौत की खबर
दुनिया

बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में मौत की खबर

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे एंटवर्प के लिंकेरोएवर जिले में आवासीय बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई।

आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता : आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बचाव दल अभी भी बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बिल्डिंग के अंदर कितने लोग फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या जारी नहीं की है।

दूर तक उठता हुआ दिखाई दिया धुंआ :  घटनास्थल से मिली तस्वीरों में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। आपातकालीन वाहन और फायरब्रिगेड की गाड़ियां इलाके को घेरे हुए हैं। बिल्डिंग के आसपास लोग अपने परिजनों को खोज रहे हैं। इलाके में अफरा तफरी मची हुई है।

Search

Archives