ब्रैम्पटन। कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टरों और जबरन वसूली का नेटवर्क चलाने वाले सिंडिकेट का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा का भी जिक्र किया गया है और उसे अपना भाई बताते हुए उसके खिलाफ बोलने वालों को दुश्मन बताया गया है।
पोस्ट के अनुसार, कनाडा के ब्रैम्पटन में 10 लाइटबीम टेरेस स्थित ‘दाल रोटी’ रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट से जुड़े गुर्गों ने सोशल मीडिया के जरिए कही है।
पोस्ट में भारत में वॉन्टेड खतरनाक गैंगस्टर रोहित गोदारा का खास तौर पर जिक्र किया गया है। पोस्ट के अनुसार, कनाडा के ब्रैम्पटन में 10 लाइटबीम टेरेस स्थित ‘दाल रोटी’ रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राजा पहलवान और निक्का संधू ने ली है। इस पोस्ट में खुद को राजा पहलवान बताने वाले व्यक्ति ने रोहित गोदारा गैंग से अपना संबंध बताया है।
हालांकि, पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह सचमुच रोहित गोदारा गैंग की करतूत है या फिर किसी स्थानीय अपराधी ने उनके नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने के लिए यह पोस्ट लिखी है।







